छत्तीसगढ़

CG : दहेज लोभी पति की हैवानियत : 9 माह की गर्भवती पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल,

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो दहेज की मांग को लेकर शादी वाले दिन ही बिना फेरे लिए बारात लेकर लौट गया और अब जब पत्नी 9 महीने की गर्भवती है, तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

बता दें कि आरोपी अनिल गंधर्व की शादी 2024 में गरियाबंद जिले की एक युवती से तय हुई थी। शादी वाले दिन सात फेरे लेने से पहले ही अनिल ने दहेज की मांग करते हुए बारात वापस ले ली थी। उस वक्त मामला गरियाबंद थाने तक पहुंचा, बाद में किसी तरह सुलह हो गई और शादी हुई। लेकिन शादी के बाद अनिल ने फिर पीड़िता के साथ लगातार मारपीट की और दहेज की मांग करता रहा। हालात इतने बिगड़े कि पीड़िता गर्भवती होने के बावजूद अपने मायके में रहने को मजबूर हो गई।

सोशल मीडिया पर शर्मसार करने की कोशिश

गर्भवती पत्नी के मायके जाने के बाद अब अनिल ने सारी हदें पार करते हुए अपनी ही जीवनसंगिनी की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैला दीं। यह सब उसने अपने ही परिवार वालों को भी भेजा। इस घटिया हरकत की शिकायत पीड़िता की मां यानी आरोपी की सास ने दल्लीराजहरा थाने में दर्ज करवाई है।

एसपी बोले – जांच के बाद दोषी के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

बालोद एसपी सरजू राम भगत ने बताया कि आरोपी की पत्नी गर्भवती है और उसकी मां के आवेदन पर दल्लीराजहरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

4 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

4 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

4 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 hours ago