छत्तीसगढ़

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने शंकर नगर के भारत माता चौक पर संकल्प फाउनडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत माता की आरती कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के लिए समर्पित रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगा का उनका संकल्प भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उनके विचार आज भी युवाओं सहित समस्त देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। उनके जीवन के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुप खेलकर, किशोर महानंद, सुधीर चौबे, दलबींदर बेदी, राम प्रजापति, गगन, हरिवंश वर्मा, संजय कश्यप, पदम जगत, रूपक ईजारदार, प्रकाश मोरवानी, विपिन पटेल, महेश बघेल, मीना सेन, गायत्री चंद्राकर, दिलीप धनगर, देवराज महानंद, चंद्रप्रकाश प्रजापति, सीमा पिल्ले, शिव सोनपिपरे, लता जगत आदि गणमान्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

31 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…

40 minutes ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

43 minutes ago
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल दवाओं…

45 minutes ago
मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

            मोहला,। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण…

45 minutes ago