छत्तीसगढ़

CG : तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

रायगढ़ गोमर्डा अभ्यारण्य से लगे सारंगढ़ बरमकेला ग्राम मल्दा (ब) में तड़के सुबह बुर्जुग महिला पर तेंदुआ ने हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताबिक एक बुर्जुग मल्दा ब रहवासी रोजना की तरह तड़के सुबह 5 बजे के आसपास घरेलू कार्य करने के लिए बाड़ी की ओर गई थी। तभी महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। गोमर्डा अभ्यारण्य से लगे इस मल्दा ब गांव में तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पुर्व भी इस तरह की घटना हो चुकी है,मवेशियों को शिकार भी बनाया जा चुका है। तेंदुए के हमले के बाद महिला ने चीख पुकार करते हुए खुद को बचाने का प्रयास करने लगी, शोर मचाने से लोगो के एकत्रित होने से पहले ही तेंदुआ मौके से जंगल की ओर भाग गया। इधर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद मौके पर आकर मुआयना करने लगे। जबकि घायल महिला को समुचित इलाज नही करवाए बैगेर वापस लौट जाने से ग्रामीणों में नाराजगी भी है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि उक्त क्षेत्र में लगातार इस तरह वन्य जीवों के हमले सामने आ रहे है। वहीं यह गांव जंगल तथा गोमर्डा अभ्यारण्य से जुड़ा भी है जिसके चलते वन्य जीव जंगल की ओर से आ जाते है तथा मुख्य मार्गो में भी गाहे बगाहे नजर आते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

3 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

8 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

12 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

16 minutes ago
भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा: नकली दस्तावेजों के सहारे NHM में 5 महीने तक करते रहे नौकरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऐसे डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आया है, जिन्होंने फर्जी डिग्री, फर्जी…

17 minutes ago
CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

CG : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपारा में महिला…

24 minutes ago