छत्तीसगढ़

CG : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी…

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में अब तक हुए धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को आबंटित उपार्जन केन्द्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी से संबंधित शासन से लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं ऐसे निर्देशों का अनुपालन करना भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों से भी बारदाना खरीदना है। बारदाना का भुगतान एक सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो किसान निर्धारित मात्रा में धान बेच चुके हैं, उन किसानों का रकबा समर्पण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार ही धान खरीदी सुचारू रूप से जारी रखें। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों की जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी लक्षित हितग्राहियों के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर और मौके पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने सड़कों पर आवारा पशुओं पर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनदर्शन, समय-सीमा पत्रक, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि का समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत या अन्य हितग्राही आधारित योजनाओं में किसी भी तरह पैसे के लेनदेन पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्कूलों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर और सरलीकरण के माध्यम से जाति प्रमाण बनवाएं। जाति प्रमाण के अभाव में किसी भी बच्चे और पालक परेशान न हो। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र की साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि अांगनवाड़ी के बच्चों का भी जाति प्रमाण पत्र बनाना प्रारम्भ करें। इसके लिए आवश्यक डाटा एकत्र कर कार्रवाई प्रारम्भ करें। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की नियमित रिपोर्टिंग देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को ग्राम स्तर पर अत्यंत जर्जर हॉस्टल, छात्रावास सहित अन्य भवनों को ग्राम स्तरीय मूल्यांकन समिति से सत्यापन कराकर डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया करें।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

5 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

6 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

6 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

6 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

6 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

6 hours ago