छत्तीसगढ़

CG : गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही में मालगाड़ी हादसे का शिकार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही जिले के भंनवारटोंक रेलवे स्टेशन में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. बिलासपुर से आ रही कोयले से लोड मालगाड़ी के 23 डब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं और डिरेल हो गए. कुछ डिब्बे पलट गए जिससे डिब्बों में भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया है. वहीं इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें ठप्प हो गई है. पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद खड़ी हो गई है. सूचना मिलते ही रेलवे अमला मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करने में जुट गया है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह 11:11 बजे भंनवारटोंक रेल्वे स्टेशन के पास मरही माता मंदिर सिग्नल के पास हुआ है, जो घने जंगल के बीच है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. इसके चलते इस रूट पर अप-डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हो गया है. मार्ग ठप्प होने की वजह से कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है.

(1) गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग – उधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – राजनांदगांव गोंदिया- जबलपुर – कटनी- मुड़वारा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।

(2) गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 12854 भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग जबलपुर गोंदिया दुर्ग होते हुए चलेगी।

(5) गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया जबलपुर होते हुए चलेगी।

(6) गाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग जबलपुर गोंदिया दुर्ग होते हुए चलेगी।

(7) गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग छपरा एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2024 को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर होते हुए चलेगी।

8. गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – जो कि कल दिनांक 25/11/2024 को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी, को परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है.

9. गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग – एमसीटीएम (ऊधमपुर) एक्स्प्रेस – जो कि आज दुर्ग स्टेशन से एमसीटीएम (ऊधमपुर) के लिए छूटेगी, को परिवर्तित मार्ग दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा के रास्ते गंतव्य को रवाना किया जा रहा है.

यात्रियों की सुविधा हेतु “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया इत्यादि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर की गई है.

kgnews

Recent Posts

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

30 minutes ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

35 minutes ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

39 minutes ago
पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…

40 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

50 minutes ago