छत्तीसगढ़

CG : नदी में मिली किशोर की लाश, डूबने से मौत की आशंका

कोरबा प्रेम नगर के खोलार नदी में रेल्वे पुल के पास एक बच्चे का शव दिखाई दिया। खबर मोहल्ले में फैलते ही लोगों की भीड़ लग गई। जीवित होने की आशंका पर बच्चे को नदी से निकाला गया, पर तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बच्चे की शिनाख्त एसईसीएल ढेलवाडीह में पदस्थ आनंद राम के पुत्र संजय कुमार 14 वर्ष के रुप में की गई। सूचना मिलने पर मौके पर टीआई रूपक शर्मा की अगुवाई में पहुंची कुसमुंडा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद पहले बच्चे को लेकर विकास नगर अस्पताल पहुंचे, पर डाक्टरों द्वारा जांच के बाद मृत घोषित किए जाने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे की मानसिक स्थिति कमजोर थी, संभवत: नदी में नहाते वक्त वह डूब गया। घटना के वक्त आनंदराम ड्यूटी पर थे। लोगों ने उन्हें जानकारी दी, तब स्थल पर पहुंचे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा, नाला पास कब व कैसे पहुंचा और पानी में कब डूब गया। बहरहाल मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह से स्पष्ट होेने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

15 minutes ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

2 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

3 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

3 hours ago