छत्तीसगढ़

CG : किशोरी से छेड़छाड़,करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव जिले में घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बच्ची से युवक ने छेड़छाड़  की है। बताया जा रहा है कि युवक ने पीछे से नाबालिग को पकड़कर उसके शरीर के अंगों को यहां-वहां से छूने लगा। बच्ची डर गई और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले। परिजनों को देख आरोपी भाग गया था। वहीं मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दीपक कुलदीप (34) है। ये केशकाल का रहने वाला है। केशकाल इलाके के ही एक घर में नाबालिग अपनी नानी के घर आई हुई थी। नानी के घर के बाहर रोज की तरह खेल रही थी।
इसी बीच दीपक अचानक से वहां पहुंच गया। बच्ची को अकेले देखकर उसने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। उसे पीछे से पकड़ने के बाद शरीर के अंगों को जबरदस्ती छूने लगा। युवक की इस करतूत से बच्ची काफी डर गई। लोगों की भीड़ बढ़ती देख युवक मौके से भाग निकला। बच्ची काफी डरी हुई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत केशकाल पुलिस से की। वहीं FIR दर्ज होने के कुछ ही देर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अफसरों ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

3 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

9 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

14 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

18 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

22 minutes ago
CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के लगातार आगे बढ़ने और वेदर सिस्टम में आए बड़े बदलावों…

32 minutes ago