छत्तीसगढ़

CG : नहर में डूबा 7 साल का मासूम, दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर ग्राम अवरिद के नहर से 18 घंटे बाद बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान रितेश बघेल (7 साल) के रूप में की गई है। जिला मुख्यालय से होकर गुजरी हसदेव नहर में रितेश बघेल ​​​​​​​नहने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर रितेश घर से अपनी साइकिल निकाला और अकेले नहाने नहर में गया हुआ था। वहीं काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजन उसकी खोज में निकले। इसी दौरान नहर के किनारे रितेश ​​​​​​​के कपड़े, साइकिल रखा हुआ मिला था। पिता दीपक बघेल व अन्य परिजन ने बच्चे की आस-पास खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला पाया है। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को गुरुवार देर शाम जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों को बुलाया गया। नहर में खोजबीन शुरू की गई मगर कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण गुरुवार को खोजबीन बंद कर दी गई थी। वहीं आज शुक्रवार की सुबह ग्राम अवरिद ​​​​​​​के ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए बच्चे का शव देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकला गया। रितेश का शव हादसे के 18 घंटे बाद बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

CG : देर रात तक बेवजह घूमने वाले सलाखों में होंगे …

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी…

18 minutes ago
CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

25 minutes ago
रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की महिलाओं की जिंदगी’

रायपुर : ’अचार के स्वाद में घुली आत्मनिर्भरता, बिहान ने बदली माँ जगदंबा समूह की…

27 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

28 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

36 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

38 minutes ago