छत्तीसगढ़

CG : नाबालिग ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला

बिलासपुर सरकंडा के बसोड़ मोहल्ला लिंगियाडीह में नाबालिग ने दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल दोनों भाइयों को स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के लिंगियाडीह बसोड़ मोहल्ले में रहने वाली सरस्वती बसोड़ गृहणी हैं। महिला ने बताया कि शुक्रवार का उनका बेटा आदर्श और भतीजा सौरभ घर के सामने बैठकर बातें कर रहे थे।

इसी दौरान अपोलो अस्पताल के सामने रहने वाला नाबालिग वहां आया। उसने पुरानी रंजिश पर दोनों भाइयों से विवाद करने लगा।

इसका विरोध करने पर उसने बटनदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला होते देख सौरभ ने बीच-बचाव करने कोशिश की। नाबालिग ने सौरभ पर भी चाकू से हमला किया।

हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

39 minutes ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

44 minutes ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

49 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

2 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

2 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

2 hours ago