छत्तीसगढ़

CG : नारायणपुर को विकास की बड़ी सौगात : 30-31 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय दौरा …

361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, बस सेवा से गांव तक पहुंचेंगे
रायपुर : अबूझमाड़ अंचल सहित पूरे नारायणपुर जिले के लिए यह दौरा विकास की नई रफ्तार लेकर आएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 और 31 जनवरी को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 361 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत करेंगे।


पद्मश्री विभूतियों और समाज प्रमुखों से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे गढ़बेंगाल घोटूल जाकर पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्म पंडीराम मंडावी, बुटलुराम माटरा सहित समाज प्रमुखों से भेंट करेंगे। इस संवाद को आदिवासी संस्कृति, सामाजिक सहभागिता और परंपराओं के सम्मान की दिशा में अहम माना जा रहा है।

बस सेवा से कुरूषनार जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बस सेवा इस दौरे का खास आकर्षण रहेगी। मुख्यमंत्री इसी बस से सफर कर ग्राम कुरूषनार पहुंचेंगे। यहां वे पीडीएस दुकान का निरीक्षण, स्कूल में बच्चों से संवाद, और महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण करेंगे। यह दौरा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर परखने और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का उदाहरण बनेगा।


शांत सरोवर में बोटिंग, बाइकर्स इवेंट में भी होंगे शामिल
कुरूषनार से मुख्यमंत्री शांत सरोवर (बिजली) पहुंचेंगे, जहां बोटिंग और कायाकिंग का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही बाइकर्स इवेंट में शामिल होकर पर्यटन और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश देंगे।

हाईस्कूल नारायणपुर में बड़ा कार्यक्रम मुख्यमंत्री इसके बाद हाईस्कूल नारायणपुर पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय आयोजन, विभिन्न परियोजनाओं के अनुबंध, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, मलखंभ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का उद्बोधन, और ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।


आईटीबीपी जवानों से भेंट, रात्रि भोज में होंगे शामिल
सायंकाल मुख्यमंत्री आईटीबीपी बटालियन, जेलबाड़ी गंराजी पहुंचकर जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वे विश्रामगृह में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम नारायणपुर में रहेगा।


31 जनवरी पीस हाफ मैराथन का फ्लैग-ऑफ

31 जनवरी को सुबह 6 बजे अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के अंतर्गत जुंबा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद 6.30 बजे मैराथन को फ्लैग-ऑफ करेंगे।
मैराथन के बाद वे रामकृष्ण आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ नाश्ता करेंगे और फिर हाईस्कूल ग्राउंड हेलीपैड से रायपुर रवाना होंगे।


विकास, विश्वास और पहचान की ओर नारायणपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह दौरा नारायणपुर के लिए विकास कार्यों की सौगात, दूरस्थ इलाकों में सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, और सांस्कृतिक-सामाजिक पहचान को मजबूती देने वाला माना जा रहा है। अबूझमाड़ जैसे अति दूरस्थ अंचल तक मुख्यमंत्री की मौजूदगी से जिले में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

kgnews

Recent Posts

CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

CG : बलौदाबाजार में 16 यात्री घायल, नेशनल हाईवे में बस-ट्रक की हुई भिड़ंत …

बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास देर रात नेशनल…

4 minutes ago
CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

CG : पहाड़ में किशोर की लाश मिली …

सरगुजा। सरगुजा से हत्या का मामला सामने आया है. टिहरी इलाके में 15 साल के…

7 minutes ago
​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-

​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-

​शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री…

15 minutes ago
राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

राजनांदगांव l गंदे पानी की आ रही शिकायत को दूर करने नगर निगम मोहारा के…

29 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 385 मिमी बरसे बादल, बारिश थमी पर 3 सिस्टम मजबूत …

राजनांदगांव : जिले में अब तक 385 मिमी बरसे बादल, बारिश थमी पर 3 सिस्टम मजबूत …

राजनांदगांव| जिले में बारिश की झड़ी थम गई है। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश ही दर्ज…

32 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

राजनांदगांव : शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और जर्जर हो चुके स्कूलों को नया भवन देने की मांग …

अंबागढ़ चौकी l नगर के खस्ताहाल शैक्षणिक संस्थाओं के जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष…

35 minutes ago