छत्तीसगढ़

CG : पर्युषण महापर्व 31 से, सीमंधर स्वामी जैन मंदिर की प्रभु भक्ति में गायकों का जमघट

रायपुर । आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रतिदिन रात्री 8.15 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति महोत्सव में छत्तीसगढ़ के ख्यातिनाम जैन भजन गायक प्रस्तुति देंगे।

पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक हिमांशु बुरड़ भैरव सोसायटी स्थित जिनमंदिर में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे । आज की प्रभुभक्ति के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला बैद परिवार हैं । द्वितीय दिवस 1 सितंबर को प्रसिद्ध गायक मयंक डागा प्रभु भक्ति की अलख जगाने प्रस्तुति देंगे जिसके लाभार्थी महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प कोचर परिवार हैं।

पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रातः 5 बजे मंदिर जी के पट खोले जाएंगे, परमात्मा के जन्मकल्याणक की स्नात्र पूजा , अष्टप्रकारी पूजा , परमात्मा की नवांगी पूजा , चैत्यवन्दन होगा । विश्व में एकमात्र जैन धर्म में ही कोई भी श्रावक श्राविका प्रभु परमात्मा के मूल गंभारे में जाकर मूर्ति को स्पर्श कर पूजन कर सकता है । दोपहर में सीमंधर महिला मण्डल , विमल महिला मण्डल व भैरव सोसायटी श्रीसंघ के भक्तों द्वारा परमात्मा व दादागुरुदेव की मूर्तियों की आंगी सजावट की जावेगी । रात्रि में 8 . 15 बजे से प्रभु भक्ति व दादागुरुदेव इक्तिसा जाप होगा । आरती व मंगल दिवा पश्चात जिनमंदिर के पट मंगल होंगे । आज से प्रतिदिन वर्तमान काल में महाविदेह क्षेत्र में विराजमान सीमंधर स्वामी की प्रतिमा, सुमति नाथ, पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी, गौतम स्वामी जी व चारों दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की मनमोहक आंगी बनाई जावेगी।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

2 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

7 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

12 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

13 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

20 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

29 minutes ago