रायपुर । आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रतिदिन रात्री 8.15 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति महोत्सव में छत्तीसगढ़ के ख्यातिनाम जैन भजन गायक प्रस्तुति देंगे।
पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक हिमांशु बुरड़ भैरव सोसायटी स्थित जिनमंदिर में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे । आज की प्रभुभक्ति के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला बैद परिवार हैं । द्वितीय दिवस 1 सितंबर को प्रसिद्ध गायक मयंक डागा प्रभु भक्ति की अलख जगाने प्रस्तुति देंगे जिसके लाभार्थी महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प कोचर परिवार हैं।
पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रातः 5 बजे मंदिर जी के पट खोले जाएंगे, परमात्मा के जन्मकल्याणक की स्नात्र पूजा , अष्टप्रकारी पूजा , परमात्मा की नवांगी पूजा , चैत्यवन्दन होगा । विश्व में एकमात्र जैन धर्म में ही कोई भी श्रावक श्राविका प्रभु परमात्मा के मूल गंभारे में जाकर मूर्ति को स्पर्श कर पूजन कर सकता है । दोपहर में सीमंधर महिला मण्डल , विमल महिला मण्डल व भैरव सोसायटी श्रीसंघ के भक्तों द्वारा परमात्मा व दादागुरुदेव की मूर्तियों की आंगी सजावट की जावेगी । रात्रि में 8 . 15 बजे से प्रभु भक्ति व दादागुरुदेव इक्तिसा जाप होगा । आरती व मंगल दिवा पश्चात जिनमंदिर के पट मंगल होंगे । आज से प्रतिदिन वर्तमान काल में महाविदेह क्षेत्र में विराजमान सीमंधर स्वामी की प्रतिमा, सुमति नाथ, पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी, गौतम स्वामी जी व चारों दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की मनमोहक आंगी बनाई जावेगी।
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…