CG : पुलिस ने ढुंढ निकाली, सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट ढूंढ़कर प्रार्थिया को किया वापस…

रायपुर, गंज पुलिस ने सराहनीय कार्य की है, गुम हुये लाखों रूपये कीमत के सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट ढूंढ़कर प्रार्थिया को वापस किया, दरअसल 03.12.2025 को प्रार्थिया श्रीमती प्रीति लुणावत पति प्रकाश लुणावत, उम्र 60 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, थाना गंज, रायपुर द्वारा थाना गंज में उपस्थित होकर महिला हेल्प डेस्क में सूचना दी गई, कि 03.12.2025 को शाम लगभग 06ः30 बजे उसकी ननंद रश्मि जैन का रेलवे स्टेशन के पास एक नग सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट (वजन लगभग 03 तोला, कीमत लगभग 5,00,000 रूपये) गिरकर गुम हो गया, जिसे काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला।

सूचना को थाना प्रभारी गंज द्वारा गंभीरता से लेते हुये तत्काल महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला प्रधान आरक्षक 1674 दुर्गा बघेल चौधरी, आरक्षक 2309 सौरभ यादव, आरक्षक 1924 अशोक राठौड़ एवं आरक्षक 2428 दिनेश वर्मा को रेलवे स्टेशन पर रवाना किया गया। उक्त कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आसपास के लोगों व आटो चालकों से पूछताछ कर ब्रेसलेट को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त ब्रेसलेट रेलवे स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा चालक को रास्ते में मिला था, जिस पर ई-रिक्शा चालक की पतासाजी कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ब्रेसलेट को रेलवे स्टेशन के पास रास्ते में मिलना एवं अपने पास रखना बताया गया तथा चालक द्वारा उक्त ब्रेसलेट को पुलिस टीम को वापस किया गया।

थाना गंज के उक्त कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास एवं सतत् मेहनत से त्वरित कार्यवाही कर प्रार्थिया का उक्त रत्न-जड़ित सोने का ब्रेसलेट बरामद कर दिनांक 06.12.25 को प्रार्थिया प्रीति लुणावत को गुम हुये एक नग सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट सौंपा गया।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

8 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

8 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

8 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago