छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना

तर्रेम के रोशन बने ग्रामीण डिजिटल सेवाओं के सफल उद्यमी

सरकारी सहायता से शुरू किया ऑनलाइन सेंटर, गांव में ही मिल रही डिजिटल सुविधाएं

रायपुर, सरकारी योजनाओं का सही लाभ और दृढ़ संकल्प किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बदल सकता है। बीजापुर जिले के तर्रेम (बसागुड़ा) निवासी युवा उद्यमी रोशन इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना रोशन ऑनलाइन सेंटर एवं फोटोकॉपी सेवा केंद्र शुरू किया और आज ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बन चुके हैं।

ग्रामीणों की जरूरत को समझकर शुरू किया व्यवसाय

    सुदूर वनांचल क्षेत्र के गाँव तर्रेम और आसपास के गांवों में ऑनलाइन सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए रोशन ने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बीजापुर से स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने लगभग 1.50 लाख रुपये की परियोजना तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक, बसागुड़ा शाखा में ऋण के लिए आवेदन किया।

पीएमईजीपी योजना से मिली आर्थिक मदद

    बैंक द्वारा उनके प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें 35 हजार रुपये का अनुदान (सब्सिडी) भी प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और अन्य आवश्यक उपकरण खरीदकर अपना व्यवसाय शुरू किया।

गांव में ही मिल रही डिजिटल सेवाएं

    आज रोशन ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। इनमें आधार संबंधी सेवाएं, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की प्रिंटिंग, फोटोकॉपी, स्कैनिंग तथा अन्य डिजिटल सुविधाएं शामिल हैं। इन सेवाओं के लिए अब लोगों को दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ता, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बच रहे हैं।

स्वरोजगार के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

    अपने व्यवसाय की सफलता से रोशन न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनका मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफल उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं।

सरकारी योजनाओं के प्रति जताया आभार

    रोशन ने अपनी सफलता का श्रेय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बीजापुर तथा भारतीय स्टेट बैंक, बसागुड़ा शाखा को दिया। उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय सहायता और सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

युवाओं के लिए प्रेरक संदेश

    रोशन युवाओं से अपील करते हैं कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।

    रोशन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाएं ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…

16 minutes ago
MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…

22 minutes ago
MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

इंदौर  दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…

42 minutes ago
Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

 ग्वालियर  यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…

1 hour ago
BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…

1 hour ago
CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

13 hours ago