CG : प्राइवेट स्कूल के संचालक से धोखाधड़ी 40 लाख रुपए की ठगी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। प्राइवेट स्कूल के संचालक से धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. प्रापर्टी बिक्री के नाम पर संचालक से 40 लाख रुपए की ठगी हुई है. शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, जहां सूर्या विहार निवासी प्राइवेट स्कूल के संचालक प्रार्थी अजीत शुक्ला का परिचय दिनेश प्रताप सिंह से हुआ था. दिनेश ने अप्रैल 2024 में उसे भास्कर प्रसाद त्रिपाठी से मिलवाया. भास्कर ने खुद को एसईसीएल कोरबा का कर्मचारी बताते हुए अपना मकान विवेकानंद नगर मोपका में बिक्री के लिए होना बताया।

मकान देखने के बाद दोनों पक्षों के बीच 26 अप्रैल 2024 को इकरारनामा हुआ, जिसमें 3 माह में रजिस्ट्री करने की बात हुई. प्रार्थी ने भास्कर को 36 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किए. लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई. आरोपियों ने 40 लाख रुपये का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया. बाद में पता चला कि, जिस मकान की बिक्री का सौदा हुआ था, वह पहले से ही बैंक में बंधक था।

जिसकी जानकारी आरोपियों ने छिपाई और धोखाधड़ी की. शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दोनों आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. सिविल लाइन बिलासपुर के सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सरकांडा थाना में प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है. जिसपर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था. मामले में दो व्यक्तिों की पुलिस ने गिरफ्तारी की है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया. दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…

26 minutes ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…

31 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…

46 minutes ago
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

रायपुर  कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…

51 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

भोपाल  "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…

57 minutes ago
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago