बलौदाबाजार | सुहेला में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए युवक का मर्डर हो गया है. आरोपियों ने उसे चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार-रविवार के दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है |
गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आया था. आज सुबह उसकी लाश मिली है. पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है. शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.
शहडोल खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…
नागदा अब तक दो इंच बरसात हुई है। हालांकि कृषि विज्ञानियों का कहना है कि…
रायपुर राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…
भोपाल मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…
भोपाल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…