छत्तीसगढ़

CG : बाघों की बिरादरी में बढ़ोतरी, CG वन विभाग ने की पुष्टि

कोरिया वन मंडल इन दिनों बाघों की बढ़ती संख्या के कारण सुर्खियों में है। वन विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में चार बाघों का मूवमेंट दर्ज किया गया है। इनमें से तीन बाघ टेमरी बीट में सक्रिय हैं, जबकि चौथा बाघ सोनहत के देवगढ़ परिक्षेत्र में देखा गया है। विभाग ने बाघों की निगरानी और सुरक्षा के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। टेमरी बीट में तीन बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इनमें एक नर और एक मादा बाघ साथ विचरण कर रहे हैं, जबकि एक अन्य मादा बाघ अलग सक्रिय है। डीएफओ प्रभाकर खलखो ने बताया कि हमारे वन मंडल में फिलहाल चार बाघों का मूवमेंट है। टेमरी बीट में तीन बाघ हैं, जिनमें एक नर और एक मादा बाघ साथ हैं। एक अन्य मादा बाघ अलग से विचरण कर रही है। चौथा बाघ सोनहत क्षेत्र में सक्रिय है। हमने निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं और टीमें दिन-रात काम कर रही हैं।

चौथा बाघ सोनहत क्षेत्र के देवगढ़ परिक्षेत्र में देखा गया है। इस क्षेत्र में बीते तीन दिनों में तीन मवेशियों के शिकार की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग ने इन घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और बाघ की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। बाघों की बढ़ती संख्या के साथ मवेशियों के शिकार की घटनाएं भी बढ़ी हैं। हाल ही में कटकोना क्षेत्र में एक भैंस का शिकार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघों की मौजूदगी से जहां वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को बल मिला है, वहीं मवेशियों के शिकार से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण

कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी  रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…

39 minutes ago
CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

CEO के तबादले की मांग पर अड़े सरपंच, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…

43 minutes ago
धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़

सिवनी  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…

48 minutes ago
उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली किसान की किस्मत, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

सफलता की कहानी  उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…

1 hour ago
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता

सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता  कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…

1 hour ago