छत्तीसगढ़

CG : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने शोभलाल यादव …

सूरजपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के अनेक परिवारों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इसी कड़ी में सूरजपुर निवासी शोभलाल यादव की कहानी इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। उन्होंने अपने आवास पर योजना के अंतर्गत 03 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया है, जिससे उनके मासिक बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आई है।

              शोभलाल यादव बताते हैं कि सौर पैनल लगवाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 3,500 से 4,000 रुपये तक आता था। योजना का लाभ लेने के बाद पिछले लगभग आठ महीनों से उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है तथा इस अवधि में उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ा। वे खुशी के साथ कहते हैं, “अब मैं केवल बिजली का उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली का उत्पादन भी कर रहा हूँ।”

             उन्होंने बताया कि 03 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र की स्थापना पर उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से कुल 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे संयंत्र स्थापित करना और अधिक किफायती हो गया। उनका मानना है कि यह योजना न केवल बिजली खर्च कम करने में सहायक है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

              शोभलाल यादव ने अन्य पात्र उपभोक्ताओं से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने की अपील की। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा,…

32 seconds ago
CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

CG : फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री कलस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई…

1 minute ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

CG : जिला पंचायत सीईओ ने गिरवर एवं गोरखपुर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

 बायोगैस संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने, प्रधानमंत्री आवास एवं एग्री स्टेक पंजीयन में तेजी लाने के…

5 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

गरियाबंद : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है। जिसके…

6 minutes ago
CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान को प्रभावी बनाने समाज प्रमुखों ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में वनाच्छादन का…

12 minutes ago
CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक…

14 minutes ago