लोरमी. नगर पालिका लोरमी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है. जानकारी के अनुसार शिवकुमार खत्री पिता सोनराज खत्री उम्र 40 वर्ष की लाश उसके बेडरूम में फांसी पर लटकते हुए मिली. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर शव पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
कहीं आप नकली सिगरेट तो नहीं खरीद रहे हैं. पुलिस ने गोल्ड फ्लैक के नकली प्रोडक्ट का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी गोडाउन में भारी मात्रा में नकली सिगरेट रखा हुआ था. सूचना पर पुलिस और आईटीसी कंपनी के अधिकारियों ने दबिश देकर आरोपी रोशन चांदवानी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि आरोपी गोडाउन में स्टॉक रखकर फेरी के जरिए सप्लाई कर रहा था. आरोपी के पास से 4 कार्टन में 1220 डिब्बी नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 4 लाख 74 हजार रुपये है. आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 349 सहित कॉपीराइट एक्ट 1957 और ट्रेड मार्क एक्ट 1999 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ…
5 हजार रूपए के लोन से शुरू हुआ सफर, आज बहुआयामी उद्यमी हैं सुनीता वर्मा…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूल वाहन किराए के भुगतान को लेकर विवाद का मामला…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज समोदा दौरे पर रहेंगे। यहां CM साय 112 करोड़ से…
धमतरी। जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…