छत्तीसगढ़

CG : भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए का धान गायब

रामानुजगंज जिले की समितियों में बोगस धान खरीदी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने पुनः भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए से अधिक के धान खरीदी में की गई अनियमितता के मामले में खरीदी प्रभारी समेत 11 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक मंडल का नेता भी शामिल है।

पुलिस शेष 7 आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भंवरमाल के धान उपार्जन केंद्र भंवरमाल में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 75409.66 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।

धान के उठाव के दौरान डीएमओ बलरामपुर द्वारा डीओ काटा गया तो समिति में करीब 2300 क्विंटल धान नहीं मिला। इसकी शिकायत कलेक्टर बलरामपुर से की गई। शिकायत पर सहायक आयुक्त कार्यालय, पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा मामले की जांच कराई गई तो केंद्र में 2316 क्विंटल धान एवं 22158 नग बारदाना कम पाया गया। ऐसे में अंकेक्षण अधिकारी बी तिर्की द्वारा समिति में धान खरीदी की जांच की गई।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि समिति में कुल 75409.66 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें से खरीदी प्रभारी राजू गुप्ता व लालजी गुप्ता द्वारा 23331.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई और 23331.60 क्विंटल धान का उठाव किया गया। इसके बाद खरीदी प्रभारी विक्रम गुप्ता आ. संजीवन गुप्ता द्वारा 52078 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसमें से 49761.92 क्विंटल ही धान का उठाव किया गया और शेष धान समिति में गायब था।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि समिति में फर्जी किसानों का रकबा दर्ज कर बोगस धान की खरीदी की गई और शासन के राशि की हेराफेरी की गई। जांच के दौरान समिति में कुल 2316.08 क्विंटल धान कम मिला जिसकी कीमत 71 लाख 79 हजार 848 रुपए है जबकि 22158 बारदाना भी कम पाया गया जिसकी कीमत 5 लाख 53 हजार 950 रुपए है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

धान खरीदी के दौरान 77 लाख रुपए से अधिक का गबन करने के मामले में पुलिस ने खरीदी केंद्र प्रभारी भंवरमाल निवासी विक्रम गुप्ता आ. संजीवन गुप्ता, सोमारू एक्का आ. बाबूलाल एक्का, धनपुरी निवासी विजय सिंह आ. गंझू सिंह, नगरा निवासी जितेंद्र कुशवाहा आ.रामस्वरूप कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से विक्रम गुप्ता भाजयुमों का नेता है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है जबकि मामले में शेष 7 आरोपियों की तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

57 minutes ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

57 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

1 hour ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

2 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

2 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

2 hours ago