दुर्ग। पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने गृह ग्राम कुरुदडीह पहुँचकर पंचायत चुनाव के लिए सपरिवार मतदान किया। वोटिंग के बाद अब आज ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जा रही है। पाटन के कुरुदडीह में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मतदान डालने पहुंचे थे। नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। इसके अलावा पेंड्रा में बारात निकलने से पहले पोलिंग बूथ पहुंचकर दूल्हे ने भी वोट डाला। पेंड्रा में वोटिंग के बाद मतदाताओं को अधिकारियों ने पौधा भेंट किया। Also Read – कल से 23 फरवरी तक शराब दुकानें बंद करने का आदेश दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ है। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…