CG : मल्टीलेवल पॉर्किंग में गाड़ी सुरक्षित नहीं, पेट्रोल और पार्ट्स चुरा ले जा रहे चोर …

रायपुर। राजधानी रायपुर के मल्टीलेवल पॉर्किंग में खड़ी गाड़ियां अब चोरों के निशाने पर है। मल्टी लेवल पार्किंग में इन दिनों वाहन मालिकों की नींद उड़ी हुई है। रात के अंधेरे में अज्ञात गिरोह पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल और कीमती पार्ट्स पार कर रहा है।

चोरी की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पॉर्किंग संचालक और वाहन स्वामियों को मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि देर रात कुछ युवक बाइक और स्कूटी से पार्किंग के भीतर दाखिल होते हैं। सुरक्षा गार्डों की नजरों से बचकर ये आरोपी सीधे उन जगहों पर पहुंचते हैं जहां रोशनी कम है। वीडियो में युवक बड़ी ही चालाकी से दोपहिया वाहनों की पेट्रोल पाइप निकालकर बोतलों में पेट्रोल भरते नजर आ रहे हैं।

वाहन मालिकों का आरोप है कि चोर सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि गाड़ियों के साइड मिरर, क्लच लीवर और अन्य छोटे लेकिन कीमती स्पेयर पार्ट्स भी निकाल ले जा रहे हैं। सुबह जब लोग अपनी ड्यूटी या काम के लिए गाड़ी लेने पहुंचते हैं, तो उन्हें वाहन स्टार्ट न होने पर चोरी का पता चलता है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन एक्सप्रेस से बढ़ी लोगों की उम्मीद गांव-गांव पहुंच रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

रायपुर, प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से…

28 seconds ago
CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल…

4 minutes ago
CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट…

6 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…

9 minutes ago
CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…

13 minutes ago
CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…

14 minutes ago