छत्तीसगढ़

CG : युवक को रौंदकर फरार हुआ कार चालक, सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ में आया

गंडई पंडरिया रेस्ट हाउस के समीप 5 जनवरी को शाम 6.30 बजे एक सफेद रंग की कार के चालक ने दिनेश पिता जानिक यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम झुरानदी थाना छुईखदान को रौंद दिया था। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। युवक कार में फंसा हुआ था और चालक रफ्तार कार को दौड़ता रहा। युवक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता रहा और कुचलकर आगे बढ़ गया। कार का चालक कवर्धा की ओर भाग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ युवक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कार चालक के विरूद्ध अपराध की धारा 304 कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात मृतक का पता लगाने के लिए आसपास के ग्रामों में मुनादी कराई गई। पता चला कि मृतक दिनेश झुरानदी थाना छुईखदान का रहने वाला है। थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिव शंकर गेंदले के नेतृत्व में तत्काल थाना एवं सायबर सेल जिला केसीजी का संयुक्त टीम तैयार कर सफेद रंग के अज्ञात कार एवं आरोपी की पतासाजी के लिए नगर गंडई से छुईखदान, खैरागढ़ एवं गंडई से लिमों बिरोडा सहसपुर लोहारा के बीच 50 किमी की दूरी तक लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। फुटेज के आधार पर कार क्रमांक सीजी 09 जेसी 4777 के द्वारा घटना दिनांक को रेस्ट हाउस गंडई के पास एक्सीडेंट कर मृतक के डेड बाड़ी को घसीटते हुए ले जाना दिखाई देने पर कार के नंबर के आधार पर कार मालिक/चालक का पता किया गया।

सुरेश कोचर पिता स्व. दीपचंद कोचर उम्र 73 साल निवासी वार्ड 23 महावीर चौक कबीरधाम का होना पाया गया। आरोपी कार चालक सुरेश को उसकी कार के साथ पकड़कर थाना लाकर पूछताछ की गई। आरोपी ने एक्सीडेंट होना स्वीकार किया गया एवं घटना में शामिल कार का सीन ऑफ क्राइम यूनिट दुर्ग के डॉक्टर मोहन पटेल से परीक्षण कराकर वाहन कार सीजी 09 जेसी 4777 को जब्तकर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया। रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्रवाई में सायबर सेल जिला केसीजी के सउनि टैलेश सिह, प्रआर कमलेश श्रीवास्तव, आरक्षक कमलकांत साहू, विजय चन्द्र सिंह एवं थाना गंडई से उप निरीक्षक देवाराम भास्कर प्रआर आसुतोष सिंह, आरक्षक नरेश ठाकुर, उमेश बंजारे अर्जुन वर्मा, की सराहनीय भूमिका रही है।

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

4 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

5 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

5 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

6 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

6 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

6 hours ago