छत्तीसगढ़

CG : युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने माय भारत अभियान तेज होगार : कलेक्टर …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में माय भारत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्ययोजना को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला युवा अधिकारी ने माय भारत की अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही जिले में माय भारत की वर्तमान स्थिति, पोर्टल पर पंजीयन की प्रगति तथा व्यापक पंजीकरण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में एक माय भारत नोडल अधिकारी तथा प्रत्येक महाविद्यालय में एक सक्रिय युवा को माय भारत कैंपस एम्बेसडर नामित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इस दौरान जिला प्रशासन धमतरी की माय भारत पोर्टल पर उपस्थिति, विभागीय समन्वय, कार्ययोजना के अनुमोदन, विभागवार दायित्व निर्धारण तथा समय-सीमा तय करने सहित विभिन्न विषयों पर समिति के सदस्यों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि माय भारत केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि युवाओं को विकास और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिकतम युवाओं का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के युवाओं को विभिन्न अवसरों और गतिविधियों का अधिकतम लाभ मिल सके।

kgnews

Recent Posts

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

29 minutes ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

44 minutes ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

44 minutes ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

44 minutes ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

1 hour ago
मध्यप्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद : दिल्ली के दो बड़े आयोजनों में ₹20,193 करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव

मध्यप्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद : दिल्ली के दो बड़े आयोजनों में ₹20,193 करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव

भोपाल मध्यप्रदेश ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 तथा "इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज…

1 hour ago