छत्तीसगढ़

CG : साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा दांव, मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पेश …

रायपुर ।छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। राज्य गठन के बाद यह विधानसभा में लाया जाने वाला 10वां अविश्वास प्रस्ताव होगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष इस पर चर्चा की तारीख तय करेंगे।

कांग्रेस बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं भाजपा सरकार अपनी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों के आधार पर जवाब देगी।

विधानसभा में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक है। ऐसे में संख्या बल सरकार के पक्ष में होने से प्रस्ताव के पारित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह बहस अहम रहेगी।

प्रश्नकाल में भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। जल जीवन मिशन, रायपुर की पेयजल व्यवस्था, औद्योगिक दुर्घटनाएं, शराब दुकानें, सरकारी आयोजनों पर खर्च और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव और अन्य विधायी कार्य भी किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के दूषित पेयजल मामले पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर के दूषित पेयजल मामले पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर  जबलपुर में नालों के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन और दूषित पानी की…

57 minutes ago
बस्तर में बारिश के साथ बढ़ा मलेरिया का खतरा, पांच महीने में सामने आए 617 मरीज

बस्तर में बारिश के साथ बढ़ा मलेरिया का खतरा, पांच महीने में सामने आए 617 मरीज

जगदलपुर. बारिश का मौसम शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया का खतरा एक बार फिर…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ…

1 hour ago
UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘रामचंद्र एक शादी करे तो रहीम से भी ऐसी ही उम्मीद’

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘रामचंद्र एक शादी करे तो रहीम से भी ऐसी ही उम्मीद’

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…

1 hour ago
CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago