छत्तीसगढ़

CG : राजभवन के शिविर में डॉ. अरविन्द नेरल का 125वां रक्तदान

रायपुर । डॉ. अरविन्द नेरल ने आज राजभवन में संचालित हो रहे रक्तदान शिविर में अपने जीवन का 125वां रक्तदान करके रक्तदान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ माननीय राज्यपाल  रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी की गरिमामय उपस्थिति में डॉ. अरविंद नेरल के रक्तदान से किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. एस. बी.एस. नेताम, डॉ. रविकांत दास एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक उपस्थित थे। रकतदान प्रोत्साहन के लिये डॉ. अरविन्द नेरल द्वारा प्रकाशित किताब “तुम मुझे खून दो” माननीय राज्यपाल महोदय को सप्रेम भेंट की गई। राज्यपाल महोदय ने रक्तदान के क्षेत्र में डॉ. नेरल द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। यह दो दिवसीय रक्तदान शिविर राजभवन के दरबार हाल में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित मॉडल ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. अविरल मिश्रा और टेक्नीशियनों की सराहनीय भूमिका रही।

डॉ. नेरल, पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विभागाध्यक्ष हैं। संभवतः 125 बार रक्तदान करना किसी भी चिकित्सक और शिक्षक के लिए एक रिकार्ड है। वे 23 वर्ष की उम्र से लगातार समय-समय पर रक्तदान करते रहे हैं। रक्तदान करने के अलावा डॉ. नेरल रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने व रक्तदान से संबंधित जिज्ञासाओं और शंकाओं के वैज्ञानिक समाधान के लिये लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने अनेक रक्तदान शिविरों के आयोजन किये हैं और महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में रक्तदान संबंधित व्याख्यान दिये हैं। समाचार पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से भी प्रेरक लेख और साक्षात्कार दिये हैं। मुंबई से प्रसारित विविधभारती के कार्यक्रम “सेहतनामा’ से रक्तदान की महत्वपूर्ण जानकारियों से युक्त उनका एक कार्यक्रम प्रसारित किया गया था, जिसे समय-समय पर पुनः प्रसारित किया जाता रहा है। रक्तदान संबंधित वैज्ञानिक मालूमात, स्लोगन, कहानियों, कोटेशन व कविताओं से सुसज्जित एक किताब “तुम मुझे खून दो” डॉ. नेरल ने प्रकाशित की है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल. राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में…

18 minutes ago
5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक…

28 minutes ago
CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

CG : किराना व्यापारी गिरफ्तार, चोरी का मामला फर्जी निकला …

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक फर्जी शिकायत का…

43 minutes ago
CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…

50 minutes ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

53 minutes ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

1 hour ago