दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंहदा गांव में 16 वर्षीय उमेश यादव की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने किशोर के सीने में खंजर घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हुई। उसके बाद उसकी लाश को जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे फेंक दिया गया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। पाटन एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक पहंदा गांव का ही रहता है। वो मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान वहां उसकी कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उमेश घर से मेला देखने तो निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा।
सुबह कुछ लोगों ने पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने पहले तो सोचा रोड एक्सीडेंट का मामला है, लेकिन जब नजदीक पहुंचे दो देखा कि उसके सीने में खंजर से मारा गया है और जगह पर काफी खून पड़ा है। इसके बाद लोगों ने अमलेश्वर थाने में फोन करके सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही वहां अमलेश्वर पुलिस के साथ ही एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल और एडिशनल एसपी ग्रामीण वेदवृत सिरमौर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए। इस मामले में पुलिस ने 7 संदेहियों से थाने में पूछताछ कर रही है।
मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के एक कार्यक्रम में शामिल…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर दुःख जताया है,…
भिलाईनगर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी प्रकरण 14 दिन बाद भी फरार आरोपी संजय सिंह गिरफ्तारी…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…