छत्तीसगढ़

CG : राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए 02 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

महासमुंद, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को उनके साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के लिए ’’राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024’’ प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन बालक/बालिकाओं को दिया जाएगा जिन्होंने किसी घटना में अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 बालकों/बालिकाओं को 25,000 की राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज बालक/बालिका का पूर्ण परिचय, घटना विशेष में प्रदर्शित साहस और बुद्धिमत्ता’’ की विस्तृत जानकारी, इसके लिए प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा, जो यह प्रमाणित करे कि उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। समाचार पत्र या पुलिस डायरी की कतरन, जिसमें घटना का विवरण हो। दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, घटना का विस्तृत विवरण (सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित) एवं अन्य सुसंगत दस्तावेज जो आवश्यक हों। आवेदन के लिए शर्तें है आवेदक की आयु घटना के दिनांक पर 18 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। वीरता कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य घटित होना चाहिए। आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए तथा पुरस्कार एक बालक/बालिका को केवल एक बार ही प्राप्त हो सकता है।
प्रविष्टि अंतिम तिथि 02 जनवरी 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत की जा सकती है। प्रविष्टि ’’सीलबंद लिफाफे’’ में प्रस्तुत करनी होगी, और लिफाफे पर ’’राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024’’ अंकित करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त कोई भी प्रविष्टि विचाराधीन नहीं होगी।

kgnews

Recent Posts

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई   रायगढ़ के…

15 minutes ago
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…

18 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

48 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

1 hour ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

1 hour ago