रायपुर छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही पारा हाई हो गया है। आलम ये है कि गर्मी की शुरुआत हो रही है, लेकिन अहसास मई-जून का होने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर का तापमान भी 37 डिग्री के पार है। पिछले 10 सालों के ट्रेंड के मुताबिक मार्च महीने के अंतिम हफ्ते में ही टेंपरेचर 37 डिग्री के पार पहुंचता है, लेकिन इस साल शुरुआत से ही तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश के आसार भी हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिनों में यानी 16-17 मार्च तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दिन का पारा दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। यह मौसम में आने वाले बदलाव के कारण है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 से 19 मार्च के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आएगी। इसी के असर से मौसम में बदलाव हो सकता है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…
भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन…
भोपाल राज्य सरकार 65 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…