छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

रायपुर । राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक समेत कुल चार वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने चोरी के मामलों की जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक राय उर्फ जीतू लगातार चोरी की दोपहिया गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विधानसभा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को टीवीएस ड्रीम योगा मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर थाना पंडरी क्षेत्र स्थित बालाजी अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी की थी।

आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह अपने भाई के साथ पल्सर बाइक से घूमकर दोपहिया वाहनों की रेकी करता था और विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य जगहों से वाहन चोरी करता था। चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए वाहनों के नंबर प्लेट बदल दिए जाते थे।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टीवीएस ड्रीम योगा, स्प्लेंडर, एक्टिवा सहित तीन चोरी के वाहन बरामद किए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू (26) खरोरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ खरोरा, विधानसभा सहित विभिन्न थानों में वाहन चोरी और चोरी के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह दुर्ग जिले के थाना अंडा में दर्ज बैंक डकैती के मामले में भी जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी का भाई भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

40 minutes ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

47 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…

1 hour ago
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…

1 hour ago
CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…

2 hours ago