रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में हो रहे पार्किंग विवाद की खबरों से शायद ही कोई अनजान हो. ठेकेदार, ऑटो चालक, पार्किंग कर्मचारी और रेलवे के बीच आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है. ऐसे में मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर सकता है. सूत्रों की माने तो पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में रेलवे के अधिकारियों ने रूप रेखा तैयार करनी शुरू कर दी है. हालांकि इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. रायपुर रेल मंडल के सूत्रों के मुताबिक पार्किंग को लेकर लगातार हो रही नोकझोक को देखते हुए रेलवे जल्द ही कोई कड़ा फैसला ले सकता है, जिससे रेलवे स्टेशन में विवादों पर लगाम लगाया जा सके. ऑटो चालकों में भी नाराजगी अवैध वसूली से लेकर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों की दादागिरी किस्से तो सभी को पता ही है, लेकिन अब रोजाना स्टेशन में सवारी की तलाश में पहुंचने वाले ऑटो चालकों में भी नई व्यवस्था को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है. इन सभी समस्याओं को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के वर्तमान पार्किंग टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर निकालाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि व्यवस्था के बदलाव की पूरी प्रक्रिया में 30 से 40 दिनों का वक्त लग सकता है.
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…