छत्तीसगढ़

CG : शिवालय की कुंडी तोड़कर दानपेटी से रुपये ले गए चोर

 बिलासपुर  बुधवारी बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के शिवालय का कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने दानपेटी से नकदी पार कर दिए। मंदिर की देखरेख करने वाले ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बुधवारी बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण परिसर में रहने वाले नारायण प्रसाद मिश्रा मंदिर की देखरेख करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मई की शाम पूजा के बाद मंदिर के पट बंद किए गए। इस दौरान सब कुछ ठीक था। दूसरे दिन सुबह जब वे मंदिर में पूजा के लिए गए तो शिवालय के दरवाजे की कुंडी टूटा था। कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने मंदिर के दान पेटी को तोड़कर नकदी पार कर दिया था। दानपेटी में रखे चिल्हर और कुछ रुपये मंदिर में बिखरे हुए थे। मंदिर की देखरेख करने वाले ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद गुरुवार को घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

kgnews

Recent Posts

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…

25 minutes ago
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…

25 minutes ago
मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली. छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में…

46 minutes ago
जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन…

54 minutes ago
कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का…

55 minutes ago
CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

1 hour ago