छत्तीसगढ़

CG : सांप डसने से 8 साल की बच्ची की मौत,

तखतपुर. सांप डसने से आठ साल की बच्ची की मौत होने से परिवार में मातम पसर गया है. बीती रात्रि बच्ची घर में सो रही थी. अचानक उनकी तबियत बिगड़ने से परिजनों ने उसे तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका मानवी जांगड़े उम्र आठ वर्ष ग्राम जरोंधा में रहती थी. रोज की तरह खाना खाकर अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी. अचानक रात में उसकी तबियत बिगड़ने लगी. परिजन ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतिका के परिजनों को जब तक पता चला काफी देर हो गई थी. साथ में सो रही मृतिका की बड़ी बहन ने जहरीले सांप को देखा और परिजनों को सांप होने की जानकारी दी थी. जहरीले सांप के काटने से नाबालिग के शरीर में जहर पूरी तरह फैल गया था, जिसके कारण हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

kgnews

Recent Posts

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट…

2 minutes ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कार्यालय जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वीकृत…

11 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत…

16 minutes ago
CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…

22 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…

25 minutes ago