अम्बिकापुर, ‘सुशासन तिहार-2025‘‘ के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर 31 मई 2025 तक जिले में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर पूर्णतः प्रतिबंध घोषित किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल ने इस सम्बन्ध में सर्व विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति या अनुमति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा को अधिकृत किया गया है। अवकाश स्वीकृति कलेक्टर सरगुजा के अनुमोदन उपरांत किया जाएगा। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति या अनुमति हेतु संबंधित विभागीय प्रमुख को अधिकृत किया गया है।
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…
बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…
रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…
सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…