बिलासपुर। सरकारी मिडिल स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है। यहां बच्चे पढ़ने-लिखने के बजाय फावड़ा लेकर साफ-सफाई करते नजर आए। वो भी उस समय जब परीक्षा का समय नजदीक हो। इतना ही नहीं, टीचर खड़े होकर बच्चों से नाली की सफाई कराते भी नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिरगिट्टी स्थित सरकारी स्कूल का है। शहर से लगे बिल्हा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में हेडमास्टर और टीचर बच्चों को पढ़ाना छोड़कर उनसे नाली साफ करा रहे हैं। मामला बीते शनिवार का बताया जा रहा है। टीचर यहां छठवीं से लेकर आठवीं कक्षा के बच्चों के हाथ में फावड़ा देकर मजदूरों की तरह काम करा रहे थे। बचाव में यह कहा जा रहा है कि स्कूल में बच्चों से स्वच्छता के नाम पर काम कराया जा रहा है। ऐसा भी नहीं है कि बच्चों से केवल एक ही दिन काम कराया गया है, बल्कि इससे पहले भी यहां स्टूडेंट्स से काम कराया जा रहा था। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर होना स्वाभाविक है। इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर और टीचर से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…