ओरछा से अब श्रीराम राजा की आरती को सोशल मीडिया पर लाइव करने की तैयारी

 ओरछा.
अब लोग घर बैठकर श्रीराम राजा सरकार की आरती देख सकेंगे। इसे सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीटीसी) की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया है। इस मामले में धर्म गुरुओं, पुजारियों एवं वरिष्ठजनों से संपर्क कर योजना को अमल में लाने की बात कही गई है।

राम राजा सरकार की आरती को लाइव करने के लिए कई सालों से चर्चाएं होती आ रही हैं। अब इसे विधिवत बैठक में रखा गया है।

ओरछा में हुई इस बैठक में श्रीराम राजा मंदिर की आरती का सोशल मीडिया पर लाइव करने का प्रस्ताव डाला गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को अमल में आने से पूर्व सभी की सलाह देने की बात कही गई है। विदित हो कि ओरछा में भगवान श्रीराम राजा सरकार के आने के बाद से ही परंपरा है कि उनकी फोटो नहीं खींची जाती है। ऐसे में पूर्व में यहां पर भगवान के दर्शन के लिए बाहर एलईडी लगाई गई थी, जिन्हें निकाल दिया गया है। इस योजना को अमल में लाने की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन देखने वाले तहसील को सौंपी गई है।

परंपरा और श्रद्धालुओं का रखा जाएगा ख्याल
इस मामले में तहसीलदार सुमित गुर्जर का कहना है कि इस योजना को अमल में आने के पूर्व सभी का मत समझा जाएगा। उनका कहना था कि ओरछा की परंपरा बनी रहे और दूर-दराज के श्रद्धालुओं को इसका लाभ भी मिले इसके लिए कुछ रास्ता निकाला जाएगा। उनका कहना था कि आरती में भगवान को न दिखाते हुए श्रद्धालुओं को सशस्त्र सलामी, यहां पर बजने वाले शंख, झालर और श्रद्धालुओं को दिखाने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके लिए सभी के सुझाव के अनुसार काम किया जाएगा।

मनाया जाएगा ओरछा महोत्सव
इसके साथ ही बैठक में तीन दिवसीय ओरछा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के सहायक यंत्री को दी है। वह पूरा प्रस्ताव बनाकर समिति के सचिव के पास रखेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का “महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल” मॉडल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…

29 minutes ago
उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

उड़ीसा के पेयजल मंत्री नायक ने जल निगम की नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की सराहना की

भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…

39 minutes ago
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

49 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

54 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

59 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago