छत्तीसगढ़

CG : स्कूल में बच्चों ने की नाली की सफाई, टीचर पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर। सरकारी मिडिल स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है। यहां बच्चे पढ़ने-लिखने के बजाय फावड़ा लेकर साफ-सफाई करते नजर आए। वो भी उस समय जब परीक्षा का समय नजदीक हो। इतना ही नहीं, टीचर खड़े होकर बच्चों से नाली की सफाई कराते भी नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिरगिट्‌टी स्थित सरकारी स्कूल का है। शहर से लगे बिल्हा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में हेडमास्टर और टीचर बच्चों को पढ़ाना छोड़कर उनसे नाली साफ करा रहे हैं। मामला बीते शनिवार का बताया जा रहा है। टीचर यहां छठवीं से लेकर आठवीं कक्षा के बच्चों के हाथ में फावड़ा देकर मजदूरों की तरह काम करा रहे थे। बचाव में यह कहा जा रहा है कि स्कूल में बच्चों से स्वच्छता के नाम पर काम कराया जा रहा है। ऐसा भी नहीं है कि बच्चों से केवल एक ही दिन काम कराया गया है, बल्कि इससे पहले भी यहां स्टूडेंट्स से काम कराया जा रहा था। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर होना स्वाभाविक है। इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर और टीचर से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

18 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

20 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

41 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

44 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

48 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

51 minutes ago