बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। इस हादसे में हाईवा की टक्कर से स्कूटी 10 फीट तक घसीटता रहा। वहीं, अधेड़ पहिए के नीचे आकर कुचला गया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौना निवासी शिवकुमार डहरिया किसान है। उसके पिता सखीचंद डहरिया (55) भी खेती-किसानी करता था। वो 11 दिसंबर को अपने ससुराल ग्राम कोहरौदा गया था। जहां से सखीचंद अपनी स्कूटी से ग्राम पत्थरखान आ गया। बुधवार को वह स्कूटी से गांव दौना लौट रहा था। अभी वो निपनिया रोड पर महावीर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार हाईवा के ड्राइवर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि हाईवा की टक्कर से स्कूटी 10 फीट तक घसीटता रहा। वहीं, उसमें सवार अधेड़ पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में स्कूटी सवार सखीचंद पहिए से बुरी तरह कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर राजेश्वर केंवट ने कुछ दूर जाकर वाहन को सड़क पर छोड़ दिया। जिसके बाद वो भाग निकला।
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…
रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…
राजनांदगांव , पटरी पार क्षेत्र में निशुल्क हॉकी कोचिंग का मॉडल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय…
राजनांदगांव , शिक्षा मंत्रालय से अटैचमेंट खत्म करने का आदेश जारी हुआ है। ऐसे शिक्षकों…
धमधा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से…