छत्तीसगढ़

CG : अगले 2-3 दिनों तक होते रहेंगे मौसम में बदलाव

रायपुर। मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर से तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर समेत कई इलाकों में एक बार फिर से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का यह दौर अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि, प्रदेश के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिससे नमी बढ़ी और मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि, वे तेज हवाओं और संभावित अंधड़ के चलते सतर्क रहें खासकर खुले इलाकों और पेड़ों के नीचे खड़े वाहनों को सावधानीपूर्वक रखें।

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 hour ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

1 hour ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

1 hour ago