दन्तेवाड़ा

CG : प्रारंभ होने वाले सत्र में बच्चों को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति देवें

दंतेवाड़ा। आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आदिवासी विकास विभाग की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी आश्रम एवं छात्रावासों में बच्चों को सर्वसुविधायुक्त वातावरण मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 के लिए आश्रमों और छात्रावासों में स्वीकृत एवं प्रवेशित सीटों की स्थिति की जानकारी ली और ऑनलाइन पोस्ट

वितरण में लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि सभी बच्चों की काउंसलिंग कर आगामी सत्र में शत प्रतिशत छात्रवृत्ति सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने “नियद नेल्लानार” (आपका आदर्श गांव) योजना के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत व सामुदायिक वन अधिकार पत्र शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण व नगरीय निकायों में भी इस कार्य में तेजी लाने की बात कही।

कलेक्टर दुदावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन विद्यालयों का संचालन नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर होना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण मिल सके। बैठक में निर्माणाधीन छात्रावासों, आश्रमों और विशिष्ट संस्थाओं के स्वीकृत भवन निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, डीएमएफ निधि और एनएमडीसी से स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को नियत समय में पूर्ण करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर कुणाल दुदावत की इस समीक्षा बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, आवास और

हत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आदिवासी बच्चों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। बैठक के अन्त में कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर छात्रावास से संबंधित सभी आवश्यकताओं और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन कर लेवें ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हों। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त राजीव नाग, मंडल संयोजक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

1 hour ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

2 hours ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

2 hours ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

2 hours ago