रायगढ़ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर में रहने वाले एक युवक के अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। मृतक युवक बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड में शामिल था जो सात माह पहले ही बेल पर जेल से बाहर आया था। मृतक की मां ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार बोईरदादर डीपापारा मित्रभानु सोनवानी ने मंगलवार की देर रात तकरीबन 12 बजे खुद को फांसी लगाई। बुधवार की सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस को सूचित किया गया।

इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। 14 जून 2022 को घटित रायगढ़ के बोईरदादर क्षेत्र में स्थित स्वास्तिक विहार कालोनी में हुए बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड में मृतक भी आरोपी था, जो 7 माह पूर्व ही बेल पर जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि मृतक मित्रभानु सोनवानी बेल पर बाहर तो आ गया, लेकिन काजल मसंद हत्याकांड की न्यायालय में चल रही पेशी में उपस्थित होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। वहीं मृतक मित्रभानु की मां ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है, फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *