एमसीबी / थाना जनकपुर क्षेत्र में मिले एक अज्ञात मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग ने इश्तेहार जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है। मामले की जांच थाना जनकपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 114/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 जून 2026 को ग्राम जनकपुर के समीप मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर एवं बोतल के शीशों से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मृतक की आयु लगभग 33 वर्ष तथा कद करीब 5 फीट 4 इंच बताया गया है। मृतक ने नीले रंग की जींस और हल्के नीले रंग की फूल शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चांदी की अंगूठी भी पाई गई है, जो पहचान का महत्वपूर्ण आधार बन सकती है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसी कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इश्तहार जारी कर नागरिकों से जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया है।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल थाना जनकपुर अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एमसीबी को सूचित करें। जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक एमसीबी के मोबाइल नंबर 9479194855, एसडीओपी भरतपुर के मोबाइल नंबर 9779193702, थाना जनकपुर के मोबाइल नंबर 9479193718 तथा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479160180 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि आमजन का सहयोग मृतक की पहचान स्थापित करने एवं मामले के शीघ्र निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भोपाल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…
रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…
भोपाल इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…