बिलाईगढ़ अतिक्रमण पर रोक लगाने को लेकर राजस्व विभाग में शिकायत करना ग्रामीणों की जान पर आफत बन गई हैं। गांव पहुंची राजस्व टीम के सामने ही अतिक्रमणकर्ता द्वारा ग्रामवासियों को जान सहित मारने की धमकी व गाली गलौच करने का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण थाना पहुँचे और मामलें की शिकायत करते हुए धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हम बात कर रहें हैं ग्राम पंचायत जोरा की, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के ही व्यक्तियों द्वारा जबरन तालाब के पार व नाली जैसे स्थान पर कब्जा कर मकान बनाने की कोशिश की जा रही हैं। जिसकी शिकायत पंचायत बॉडी और ग्रामीणों द्वारा तहसील कार्यालय में की गई थी। शिकायत के बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम गाँव पहुंची और अवैध कब्जा की जाँच की। जाँच के दौरान मौके पर पहुँचे टीम कब्जाधारियों को अवैध निर्माण नही करने की चेतावनी दी। जिसके बाद कब्जाधारी अधिकारी के सामने ही पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों के साथ ही गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दे डाली । जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भटगांव थाना पहुँचकर मामलें की लिखित शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
इधर शिकायत के बाद थाना प्रभारी अमृत भार्गव गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले बाप-बेटे को पकड़कर थाना लाया और दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्व कर कार्रवाई करते न्यायालय में पेश किया गया।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…