छत्तीसगढ़

CG : अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद, व्यापारी ने तहसीलदार को पीटा…

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने तहसीलदार पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जमकर अपशब्द कहाने लगा। बताया जा रहा है कि, मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ कार्रवाई कर रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को तहसीलदार शहर के मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास पहुंचे, वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए नितिन अग्रवाल के साथ तहसीलदार की बहस हो गई। इस बीच नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार को एक थप्पड़ जड़ दिया और अपशब्द कहाने लगा। इसके बाद पुलिस बल नितिन अग्रवाल को थाने लेकर आई और तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया।     

सीमेंट शीट को जल्दी हटाने को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि, तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने वाले नितिन अग्रवाल की सीमेंट, छड़ की दुकान है। दुकान के बाहर नेशनल हाइवे की नाली है। नाली में दुकान का सीमेंट शीट रखी हुई थी, जिसे वहां मौजूद पटवारी दीपेंद्र सिंह ने हटवाने के लिए कहा। इसके बाद व्यवसायी नितिन सीमेंट शीट हटवा भी रहा था। इस बीच तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त ने जल्दी हटवाने को कहा जिस पर नितिन अग्रवाल भड़क गया और तहसीलदार को थप्पड़ जड़ते हुए अपशब्द कहाने लगा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, प्रदेशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, प्रदेशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

रायपुर. 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर…

14 minutes ago
स.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों…

19 minutes ago
बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल

बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल

बड़वानी बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलगोन में एक युवती को कुछ…

20 minutes ago
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रि-परिषद की बैठक…

24 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभाग के सेतु परिक्षेत्र और…

39 minutes ago
छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago