कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यात्रियों को लेकर जशपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे जा पलटी। 24 से अधिक लोग हादसे में घायल हुए हैं, इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई है। यह घटना कोरकोमा बताती के पास की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बस यात्रियों को लेकर कोरबा से जशपुर की ओर जा रही थी। करीब सुबह 8:30 बजे के करीब बस तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गई और कोरकोमा बताती के पास सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के सभी शीशे टूटकर बाहर गिर गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लग गई, जिसके चलते वह बस से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में उसे भी चोटें आई है।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। करतला और रजगमार थाना पुलिस सीमा विवाद में मामला फंसा हुआ है, दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं
बोकारो Steel Authority Of India Limited (SAIL) की महत्वपूर्ण इकाई में Bhilai Steel Plant में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों को निर्धारित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…
एमपी ट्रांसको ने लॉन्च किया वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल बिल से लेकर भुगतान तक की रियल-टाइम ट्रैकिंग…
भोपाल मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एथलेटिक्स अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी…
भोपाल भोपाल के प्रतिष्ठित रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को…