छत्तीसगढ़

CG : रायगढ़ में हाथियों के हमले से दो महिलाओं की मौत,

रायगढ़। जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र से मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। गमेकेला भद्रापारा गांव में बीती रात एक उग्र हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को घर के आंगन में सोते समय कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं खुले आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और हमला कर दिया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई, लेकिन दोनों महिलाएं हाथियों के रास्ते में आ गईं।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

21 हाथियों का झुंड बना खतरा
जानकारी के मुताबिक, करीब 21 हाथियों का झुंड इन दिनों लैलूंगा के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण गहरे डर में जी रहे हैं। वन विभाग द्वारा गश्त और निगरानी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

मांग: सुरक्षा और मुआवज़ा
ग्रामीणों ने वन विभाग से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में हाथियों को नियंत्रित करने के लिए स्थायी योजना की भी आवश्यकता जताई है।

kgnews

Recent Posts

CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवहेलना करने के एक गंभीर मामले में स्कूल शिक्षा…

2 minutes ago
CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

कोरबा। जिले में 'सजग कोरबा – सतर्क कोरबा' अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने…

5 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

9 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव : पीएम आवास सूची विवाद, ग्राम सभा में महिला-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास, समय रहते टला हादसा …

राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना…

24 minutes ago
CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

आरंग। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में रेत के अवैध भंडारण को लेकर गुरुवार को…

29 minutes ago
CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

CG : मर चुके मरीज का रेफर, सिविल अस्पताल में भारी हंगामा …

खरसिया। यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

38 minutes ago