छत्तीसगढ़

CG : अब से थोड़ी देर में साय कैबिनेट की बैठक …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। सबसे ज्यादा नजर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटाने और नई ट्रांसफर नीति पर रहेगी। सरकार जल्द ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता खोल सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर शुरू हो सकते हैं।

आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। सरकार खेती-किसानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी फैसला ले सकती है। CM हेल्पलाइन की शुरुआत सुशासन तिहार के समापन के बाद राज्य सरकार आज से CM हेल्पलाइन 1076 सेवा भी शुरू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के जरिए लोग टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत करने की सुविधा मिलेगी। सरकार का दावा है कि इससे लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और आसान होगी।बैठक में सुशासन तिहार के दौरान मिले फीडबैक और शिकायतों पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही कर्मचारियों, किसानों और उद्योगों से जुड़े कई विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को सरकार की आने वाली प्रशासनिक और किसान हितैषी नीतियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago