CG : अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

समाज निर्माण में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर लंगेह

महासमुंद, अभियंता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी स्वयं भी अभियंता हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभियंता समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। वे केवल इमारतें, पुल और सड़कें ही नहीं बनाते, बल्कि विकास की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अभियंता दिवस मनाने का उद्देश्य हमें अभियंताओं के योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अभियंताओं के बिना कोई भी सपना साकार नहीं हो सकता। आज का आधुनिक भारत अभियंताओं की सोच, मेहनत और तकनीकी नवाचारों का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से आह्वान किया कि वे अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पी डब्ल्यू डी,आर ई एस, पीएच ई, विद्युत, जल संसाधन, पीएम जी एस वाय के ईई एवं इंजीनियर उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

38 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

53 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

58 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago