CG : व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग : खाद्य विभाग की कार्रवाई, 57 सिलेंडर जप्त

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के होटल एवं ढाबों में जांच के दौरान कुल 57 गैस सिलेंडर जप्त किया गया। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा दिव्यांशु देवागंन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा विवेक कुमार शामिल थे।


जांच दल द्वारा सरायपाली में जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 08 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसी प्रकार मंजीत ढाबा में 05 नग खाली, 04 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 12 नग गैस सिलेंडर, अमृत होटल में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 02 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर, शिवानी स्वीट्स में 05 नग खाली, 01 नग आंशिक भरा एवं 01 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर एवं बसना में जांच के दौरान बिकानेरी स्वीट्स में 02 नग सील पैक एवं 03 नग खाली कुल 05 नग गैस सिलेंडर, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट में 01 नग सील पैक एवं 03 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर, साहू होटल परसकेल में 03 नग खाली एवं 02 नग आंशिक भरा कुल 05 नग गैस सिलेण्डर, यादव होटल गढफुझर में 04 नग खाली एवं 01 नग भरा कुल 05 नग गैस सिलेंडर एवं लक्ष्मी गौरी भठोरी में 01 नग सील पैक, 02 नग खाली एवं 01 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर को जप्त किया गया।


जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का उल्लंघन किया गया है। जब्त गैस सिलेंडरों का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने अपील की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होटल एवं ढाबों की नियमित जांच जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

45 minutes ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

57 minutes ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

1 hour ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

1 hour ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

1 hour ago
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गवाहों को 1 लाख रुपये का लालच? SP से की गई शिकायत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…

1 hour ago