रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल (शुक्रवार) से फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद मौसम साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को सबसे ठंडा बलरामपुर रहा जिसका न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा। 18 जनवरी से पश्चिमी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है। इससे उत्तर भारत से शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में पहुंचेगी जिससे ठंड बढ़ेगी।
आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने संभावना है। बुधवार को रायपुर में रात का पारा 16.5 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था। वहीं दिन का तापमान 29 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.2 डिग्री अधिक था।
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। इससे रात का तापमान बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर बादलों के कारण दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था। वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का पारा नॉर्मल से थोड़ा कम रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…